
चलती कार की खिड़की पर लटककर स्टंट करने का वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नौजवानों द्वारा कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. राहगीरों ने मामले में कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से हादसा हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो हापुड़ जिले के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड आवास विकास कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो गाड़ियां आगे-पीछे चल रही है और कार की खिड़की खोलकर उसके ऊपर युवक बैठे हुए हैं और कार को तेजी से दौड़ाई जा रही है। कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करने से यह युवक अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। गाड़ी का अगर जरा-सा भी संतुलन बिगड़ा तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




























