
अमरोहा: केंटर से 44 मृत समेत 78 पशु पकड़े, हापुड़ के चालक व चार मांस कारोबारियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा के गजरौला पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान 78 पशुओं से लदे कैंटर को पकड़ा जिसमें 44 पशु मृत अवस्था में मिले जबकि 34 जीवित पशु पाए गए। पुलिस ने मौके से केंटर चालक समेत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हापुड़ देहात के हमजा मस्जिद निवासी केंटर चालक अनस, हापुड़ की मोती कॉलोनी में सिकंदर गेट नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले आसिफ और शोएब, हापुड़ देहात के ही आवास विकास कॉलोनी के इसरार और रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अनस, आसिफ और इसरार को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है जब अमरोहा की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार, SI जोगिंदर सिंह के साथ हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रहे कैंटर को पुलिस ने रुकवाया जिस पर तिरपाल ढ़का हुआ था। अंदर झांक कर देखा तो उसमें पशु लदे हुए थे जो एक के ऊपर एक पड़े होने के कारण हांफ रहे थे। पशुओं के मुंह से झाग भी निकल रहे थे। इसके बाद टीम ने पशुओं की गिनती शुरू कराई तो 44 मृत और 34 जीवित पशु पाए गए। जीवित पशुओं को गौशाला भिजवा दिया गया जबकि मृत पशुओं को गड्ढा खुदवा कर दबाया गया। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




























