
जनपद के 29 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 29 क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। किसानों को इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। गेहूं का समर्थन मूल्य ऑनलाइन 2585 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
जनपद में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो चुकी है। विपणन विभाग ने 29 केंद्रों को गेहूं क्रय केंद्र बनाया है। वर्ष 2026-27 के लिए इसमें खाद्य विभाग के चार, पीएसएफ के 23, एफसीआई के दो केंद्र खोले गए हैं। सिंभावली ब्लॉक में पांच, धौलाना में 6, गढ़ ब्लॉक में 9 और हापुड़ ब्लॉक में 9 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065 Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























