
👁 127 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हापुड़ रेलवे स्टेशन और दोयमी फाटक के बीच की बताई जा रही है। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी जिसके बाद रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि युवती बाजार गई थी कि रास्ते में ट्रेन से काटकर उसकी मौत हो गई।



























