
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव देहरा निवासी मोहम्मद नदीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई मोहम्मद रजा के साथ खिचड़ा की ओर पैदल जा रहा था। जैसे वह दौरान क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आई इनोवा कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी जिससे रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पिलखुवा रेफर कर दिया जहां गंभीर हालत को देखते हुए युवक को गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।




























