हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मेडिकल संस्थानों के संबंध में कोविड-19 के मरीजों व उनके तिमादारों द्वारा जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों के निस्तारण में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने स्टेटिक मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिनकी डयूटी दो पालियों में 24 घंटे रहेगी। प्रथम पाली प्रात: 8 बजे से सायं 8 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी।
सरस्वती इंस्ट्रीटयूट आफ मेडिकल साइंस अनवरपुर पर प्रथम पाली में जिला रोजगार अधिकारी अनिल कुमार गौतम, तथा दूसरी पाली में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेंश चौधरी, जीएस मेडिकल कालेज पिलखुवा पर प्रथम पाली में अधिशासी अभियंता जल निगम विनय रावत, तथा दूसरी पाली में अभिहित अधिकारी खाद्य पवन कुमार, तथा रामा मेडिकल कालेज पिलखुवा पर तहसीलदार न्यायिक धौलाना सुदीप कुमार, व दूसरी पाली में सहायक अभियंता जिला पंचायत पवन कुमार को तैनात किया गया है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:






























