
👁 19 views Views
खोई हुई बच्ची को यातायात प्रभारी ने लाउडस्पीकर की मदद से परिजनों से मिलाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर एक बच्ची अपने मां-बाप से बिछड़ गई। बच्ची को रोता बिलखता देख ट्रैफिक इंचार्ज नरेश कुमार ने तुरंत मोर्चा संभाला और लाउडस्पीकर की मदद से उसके मां-बाप को खोज निकाला। अपनी बच्ची को पाकर मां-बाप की खुशी का ठिकाना ना रहा जिन्होंने यातायात प्रभारी नरेश कुमार का आभार जताया।
मामला बुधवार का है जब तहसील चौपला के पास एक बच्ची अपने मां-बाप से बिछड़ गई जिस पर यातायात प्रभारी नरेश कुमार की नजर पड़ी। नरेश कुमार ने तुरंत लाउडस्पीकर की मदद से उसके मां-बाप को खोज निकाला और उसके परिजनों से मिलाया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























