
गढ़: नेशनल हाईवे-9 पर रोडवेज बस व डंपर की भिड़ंत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के नेशनल हाईवे-9 स्याना चौपला सर्विस रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां रोडवेज बस और मिट्टी से लदे डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
राहगीरों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दिल्ली की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस स्याना चौपला के पास पहुंची। इसी दौरान पुल के नीचे से सड़क पार कर रहे एक मिट्टी से भरे एक डंपर से उसकी अचानक भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, बताया गया है कि किसी को चोट नहीं आई है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यातायात सुचारू किया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

































