
हापुड़ की डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ को शक्ति सम्मान- 2026
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसिद्धा साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भोपाल के तत्वावधान में दुष्यंत कुमार पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल मध्य प्रदेश के सभागार में आयोजित शक्ति सम्मान समारोह- 2026 में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ के शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) सरोजिनी ‘तनहा’ को शक्ति सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल के वरिष्ठ मूर्तिकार देवीलाल पाटीदार ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता और वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री नारायण व्यास रहे। इस सत्र में दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता बाल कल्याण एवं बाल साहित्य केन्द्र के निदेशक श्री महेश सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी । विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं भोपाल की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सीमा हरिशर्मा , श्रीमती नीलिमा रंजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास उपायुक्त श्रीमती मनीषा दवे, साहित्यकार श्रीमती मनीषा आवले चौगांवकर, शिक्षिका व वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती करुणा श्रीवास्तव। कार्यक्रम का संचालन भोपाल की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती वंदना जोशी ने किया।
कार्य कम की संयोजक श्रीमती सरोज दवे ने बताया कि प्रो० सरोजिनी ‘तनहा’ को ये सम्मान उनके द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के माध्यम से नारी सशक्तीकरण हेतु दिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



























