
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में विकास तो हो रहा है लेकिन यह विकास अधर में लटक रहा है। आपको बता दें कि अच्छे खासे रुपए खर्च कर फाउंटेन लगाया था, ज़ेट्टी बेरीकेटिंग की व्यवस्था की गई। इसी के साथ गंगा पुल पर रंग बिरंगी लाइटों को सजाया गया लेकिन यह बंद पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने मामले में नाराजगी ज़ाहिर की है। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं ने भी जनता के पैसे की बर्बादी को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
गंगा पुल पर लाइट लगाई गई थी लेकिन यह लाइट अधर में पड़ी है जो शोपीस बनकर रह गई है। गढ़ के एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि पर्यटन विभाग से वार्ता कर लाइटों को चालू कराया जाएगा।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















