
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक एनजीओ के संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एनजीओ संचालक अदनान के साथ मारपीट की गई। यह पूरी घटना फोन में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने एनजीओ संचालक के साथ मारपीट की है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl

































