
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा गांव के पास रामपुरा में बीती रात एक मकान में अचानक के साढ़े चार फीट लंबा सांप निकल आया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामले की सूचना पाकर सर्पमित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर उसका सुरक्षित रिस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि वनखंडा गांव के पास स्थित रामपुर में रविवार की शाम अचानक साढ़े चार फीट लंबा रसेल वाइपर सांप निकल आया। आपको बता दें कि जिस घर में यह सांप निकला वहां मातम छाया था। सांप को देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने किसी तरह सर्पमित्र शर्मा से संपर्क साधा। सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद आखिर सांप को पकड़ लिया.
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































