
संघ के शताब्दी वर्ष पर हापुड़ जिले में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):संघ के शताब्दी वर्ष पर हापुड के एल एन पब्लिक स्कूल में रविवार को एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने सबसे पहले डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ साहब ने विचार किया कि क्यों भारत गुलाम हुआ। यदि हमें फिर से गुलाम नहीं बनना है तो हमे व्यक्ति निर्माण करना होगा। आज व्यक्ति निर्माण करने में सबसे बड़ी भूमिका संघ निभा रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हिंदू समाज के मध्य समरसता और सद्भाव अनिवार्य तत्व है।
उन्होंने पंच परिवर्तन विषय का भी उल्लेख किया। ये पंच परिवर्तन संघ द्वारा समाज से किया गया एक आह्वान है। पंच परिवर्तन जिनमें स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और पर्यावरण हैं । यदि प्रत्येक नागरिक इन्हें अपने दैनिक जीवन में लागू करेगा तो राष्ट्र प्रगति के पथ पर तीव्रता के साथ बढ़ेगा। समाज में जीवन मूल्यों का समावेश होगा।
सभी श्रोताओं से उन्होंने आग्रह किया कि भजन, भोजन और भ्रमण परिवार के साथ करें।
प्रांत प्रमुख धर्म जागरण समन्वय धर्मेंद्र भारत ने बताया कि हमें अपनी मातृ शक्ति का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि जब हम सुबह उठते हैं तो धरती मां से क्षमा मांगते हैं।
उन्होंने बताया कि जब स्वामी विवेकानंद कई दिनों की अमेरिका यात्रा से लौटकर भारत वापस आए तो वे धरती में लोटपोट हो गए। उन्होंने बताया कि हम हिन्दू है। हमारे ऊपर कई बार आक्रमण हुए लेकिन हमने हिंदुत्व के भाव को अपने हृदय में संजोए रखा। यही कारण है हम सनातनी हैं। सनातन का अर्थ है शास्वत। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह अवनीश, जिला प्रचारक विवेक और जिला संघचालक उपेंद्र भी उपस्थित रहे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































