
कैली की अवैध कॉलोनी में प्लॉट की बिक्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रोड पर स्थित गांव कैली के निकट से होकर परतापुर से मेरठ की ओर जा रहे बाईपास के सहारे-सहारे काटी जा रही अवैध कॉलोनी में नाली निर्माण, खड़ंजा लगाने तथा बिजली के पोल लगाने की तैयारी है। योजना के तहत अगले तीन माह में यह सब कार्य पूरा हो जाएगा।
परतापुर से मेरठ के लिए जा रहे बाईपास के निकट गांव कैली में 15,000 वर्ग मीटर में एक अवैध कालोनी काटी गई जिसमें फिलहाल सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। फिर भी दलाल नक्शा दिखाकर प्लॉट बेच रहे हैं। अवैध कॉलोनी में करीब 80 प्लॉट हैं जिन्हें 15-20 हजार रुपए गज पर बेचा जा रहा है। कुछ प्लॉट बिके बताए जा रहे हैं।
मेरठ विकास प्राधिकरण ने कहा है कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले लोग प्राधिकरण के दफ्तर से जानकारी प्राप्त कर लें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































