
नि:शुल्क विधिक सहायता व साक्षरता शिविर में नागरिकों को किया जागरुक
हापुड़ सूवि(ehapurnews.com):इन्द्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान के स्वामी विवेकानंद लॉ कालेज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता व साक्षरता शिविर अंबेडकर पुस्तकालय पर किया गया।
कार्यक्रम में कालेज प्रबन्धन पदाधिकारी डॉ. विकास अग्रवाल ने संदेश के माध्यम से कहा कि समान के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सिविल व अपराधिक मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
प्रबन्धन पदाधिकारी डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि पर्देश के मा से कहा कि विधिक सहायता एक दान नहीं बल्कि एक नैतिक दायित्व है विधि के शासन का प्रसार देश के प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। प्रबंधन पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि किसी व्यक्ति को न्याय से वंचित न रहने देन विधिक सहायता प्रदान की जाए। विधि संकाय के प्रचार्य डॉ. राजवीर कुमार ने कहा कि निशुल्क कानूनी सहायता अर्थिक रूप से कमजोर, हाशिए पर रहने वाले या असुरक्षित नागरिको को निशुल्क कानूनी सेवाएं करना है।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवकों ने नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100, निशुल्क पैनल अधिवक्ता दिलाने, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवक (पीएलवी) अशोक कमार,अनुज कुमार, विनीत कुमार, तुलसी शर्मा, नीतू सिंह तथा लॉ कॉलेज के विधि विभाग के HOD ऋषिपाल जैनर) HOD तमन्ना खानन), पूनम देवी, रोजी रानी, रुबी अग्रवाल, शोभा त्यागी, विशाल शर्मा, शिवानी त्यागी, अमित, रितेष, खुशी, स्वेता, जानवी, सोफिया आदि मौजूद रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

































