
टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहार
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षय उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड (सरकारी अस्पताल )में 30 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन एवम् मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे क्षय उन्मूलन अभियान के तहत किया गया।
शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने रोगियों को सही समय पर दवाई लेने और स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, बस सही समय पर दवाई लेना और स्वस्थ आहार लेना जरूरी है।”
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक डॉ कपिल गौतम ने रोगियों को टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार लेना कितना जरूरी है, और शालोम ट्रस्ट द्वारा दिया गया पुष्टाहार उनके स्वास्थ्य में कैसे मदद करेगा।
जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि संस्था विगत दो वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर क्षय रोगियों के लिए कार्य कर रही है
कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह हसमत अली राजकुमार सिंह व शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट से अजीत सिंह अमित कुमार, क्षमा सिंह, भारती, सिंह, मोनू कुमार प्रदीप कुमार संजय कुमार नीरज कुमार वंदना स्तुति सिंह बिंदु आदि उपस्थित रहे।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

































