
👁 6 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईवीएस बाबूगढ़ द्वारा कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का रिजल्ट का वितरण किया गया। इस दौरान सभी छात्रों के अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान की लहर दिखाई दी। इस अवसर पर अध्यापकों, शिक्षकों ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देकर बधाई दी।
स्कूल की प्राइमरी प्रिंसिपल रितु शर्मा ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सभी बच्चों को आगे की कक्षा के लिए प्रमोट कर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि बाल वाटिका और फर्स्ट क्लास में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































