
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मां चंडी महारानी का पंखा धूमधाम से निकाला गया। इस अवसर पर झांकियां भी श्रद्धालुओं की आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा जिसने आस्था का परिचय दिया। जिस भी मार्ग से यात्रा गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां काली, खाटू श्याम बाबा, पवन पुत्र आदि झांकियों के दर्शन भी किए। समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट ललित सिंह ने मां चंडी महारानी की पालकी का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
मां चंडी महारानी की पंखा शोभा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा की चारों ओर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। हापुड़ की रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, गढ़ रोड, पक्का बाग से होते हुए निकली पंखा यात्रा का भक्त जनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मां काली की झांकी, हनुमान जी, बजरंगबली के साथ-साथ खाटू श्याम बाबा आदि के भक्तों ने दर्शन के किए और प्रसाद ग्रहण किया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

































