
👁 88 views Views
अर्थ-डे: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत उपकरण व लाइट बंद रखने की अपील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अर्थ-डे के उपलक्ष में पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए शनिवार 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच लोगों से अपने-अपने घररो के विद्युत उपकरण व लाइट बंद रखने की अपील की गई है। सभी से सहयोग मांगा गया है। इस संबंध में अधिकारियों ने लोगों को जागरुक भी किया है।
शनिवार आज अर्थ आवर-डे है। पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन से बचाने के लिए लोगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में आज रात 8:30 बजे से 1 घंटे के लिए सभी से अपील की है कि वह अपने घरों व ऑफिस की पावर सप्लाई बंद करें। सरकारी कार्यालय में भी गैर जरूरी लाइट्स को ऑफ रखने का फैसला लिया गया है।

































