
पिलखुवा: दो पक्षों में हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बडौदा हिन्द्वान में पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पड़ोस में रहने वाले परिवार के पांच लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































