
किशोरी से दुष्कर्म का मामला: होटल संचालक गिरफ्तार, होटल पर गाज गिरने की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के एक होटल में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होटल में नाबालिगा को प्रदेश देने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया कि होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लोगों ने होटल के संचालन पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है। आखिर क्यों किशोरी को होटल में प्रवेश मिला? यह प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।
बताते चलें कि गुरुवार की देर शाम बाइक सवार व्यक्ति पीडित किशोरी के घर पहुंचा और उसे तथा उसकी 7 साल की छोटी बहन को जबरन बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया जहां उसने बड़ी बहन के साथ होटल में दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं होटल संचालक ने आखिर क्यों नाबालिगा को प्रवेश दिया, यह सवाल बना हुआ है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































