
हापुड़: चाचा-भतीजे जीएसटी की SIB की रडार पर?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेगुलेटर का व्यापार करने वाले चाचा-भतीजे क्या इन दिनों जीएसटी विभाग की एसआईबी की रडार पर है। हाल ही में चाचा के यहां पहुंची की टीम ने पूर्व में भतीजे के यहां भी कार्रवाई की थी। हालांकि फिलहाल टीम नोएडा से आई जबकि भतीजे के यहां गाजियाबाद से आई टीम ने कार्रवाई की थी।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला पीरबाउद्दीन के अब्दुल मलिक के चाचा अफजल और इकबाल कि नई चुंगी के पास गैस रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री पर कुछ दिन पहले 20 सदस्यीय टीम ने छापामार कार्रवाई की थी।
जनपद नोएडा से आई जीएसटी की एसआईबी टीम ने अफजाल और इकबाल की गैस रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री पर जाते ही छापा मारा और दस्तावेजों को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। इससे पहले 30 दिसंबर 2022 को गाजियाबाद से आई जीएसटी की एसआईबी टीम ने भतीजे अब्दुल मलिक की रेगुलेटर की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की थी। उस समय विभाग के अफसरों ने बताया था कि बोगस बिलों द्वारा फैक्ट्री से माल बनाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई किया गया था जिसकी शिकायत के आधार पर उन्होंने जांच की। चाचा-भतीजे जीएसटी की एसआईबी की रडार पर हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012

































