
छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाकर दिया प्रतिभा का परिचय
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन में गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन शुक्रवार को स्वयंसेविकाओं ने दिन का शुभारंभ पूजा अर्चना व योगाभ्यास के द्वारा किया। सर्वप्रथम छात्राओं ने लक्ष्य गीत गया ।प्रथम सत्र का विषय मतदाता जागरूकता रखा गया। स्वयंसेविकाओं ने गांव दौमी में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोकतंत्र की रक्षा हेतु मतदान के प्रति जागरूक किया।
गई। दूसरे सत्र का विषय कौशल विकास व व्यावसायिक शिक्षा रखा गया।छात्राओं के कौशल विकास व रचनात्मकता के विकास के लिए वेस्ट मटेरियल पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वयंसेविकाओ ने वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया तथा खूबसूरत और उपयोगी वस्तुएं बनाएं।अतिथि ने वेस्ट मैटेरियल से बनी वस्तुओ का अवलोकन कर छात्राओ के कार्य की प्रशंसा की।समाजसेवीका श्रीमती मंजू चौहान वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता की निर्णायक रही । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















