
मोटे मुनाफे के लालच में महिला ने लाखों गवाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीनगर की महिला व उसके निकट के परिचितों को मोटा मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए ठग लिए और अब निवेश की धनराशि मांगने पर आरोपी पीड़िता को डरा धमका रहे हैं। महिला ने इस सिलसिले में पांच लोगों को नामजद किया है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के श्रीनगर निवासी लीना शर्मा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल स्टार मेकर कंपनी फरीदाबाद के विक्रांत शेखावत ने उन्हें कंपनी में निवेश करने में बड़े लाभ मिलने की जानकारी दी। विक्रांत शेखावत के साथ ही रोहिणी दिल्ली के गजेंद्र सिंह राजपूत आदि ने कंपनी में निवेश का दबाव बनाया और उन्होंने करीब पांच लाख 30 हजार रूपए का निवेश किया। उन्होंने शुरू में कुछ लाभ राशि पीड़िता के खाते में भेजी और फिर बंद कर दी। निवेश की धनराशि वापस मांगने पर कंपनी के लोग उसे डरा धमका रहे हैं।
पीड़ित महिला ने कंपनी से जुड़े राजेश भारद्वाज (फरीदाबाद), वीरेंद्र आर्य (बल्लभगढ़), सुशील कुमार (रेवाड़ी), गजेंद्र सिंह राजपूत (नई दिल्ली), विक्रांत शेखावत (विजयनगर गाजियाबाद) के विरुद्ध रिपोर्टर दर्ज कराई है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






















