
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित एफसीआई से गाजियाबाद जा रहा सरकारी राशन से भरा ट्रक मोदीनगर रोड पर स्थित एक ढाबे के पास रुका। बताया जा रहा है कि ट्रक से चावल चोरी किया गया। चावल के छह बोरे भी अधिकारियों को बरामद हुए हैं। फिलहाल ट्रांसपोर्टर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया है कि एफसीआई हापुड़ के गोदाम से गाजियाबाद जाने वाले किसी ट्रक से चावल से भरे बोरे उतारे गए थे। मामले में संबंधित ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है। बोरों को जब्त कर कोटेदारों के यहां रख्या गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।
डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चावल के छह बोरे मौके से मिले हैं। जिलाधिकारी ने संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ मंडल को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि बुधवार की रात मोदीनगर रोड पर करीब 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ढाबे के समीप एफसीआई के खाद्यान्न के बोरों से भरा एक ट्रक आकर रुका। ट्रक में से कुछ लोगों ने बोरे उतारे थे। उसके बाद पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बोरों पर एफसीआई की मोहर भी लगी हुई है। फिलहाल ट्रांसपोर्टर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

































