
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, फंदे से लटका मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में बुधवार की रात व्यक्ति का शव घर में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि व्यक्ति तीन बच्चों का पिता था जिसकी पत्नी काफी समय से दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। व्यक्ति की लटकी लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
बता दें कि बुधवार की सुबह वह अपनी ससुराल गया था जहां से लौट के बाद बिना किसी को बताएं कमरे में चला गया जो काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे में पहुंचे तो व्यक्ति का शव उन्हें फंदे पर लटका मिला। परिजनों में गम का माहौल है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

































