
रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई का मामला: टीम दस्तावेज व लैपटॉप खंगालने में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गौतमबुद्ध नगर से आई जीएसटी की टीम ने मंगलवार को हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर नई चुंगी के पास रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। टीम विभिन्न दस्तावेज और लैपटॉप आदि लेकर वापस रवाना हो गई। टीम विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. स्टॉक का मिलन भी टीम ने किया.
आपको बता दें कि पुरानी चुंगी के पास अफजल और इकबाल की गैस रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री है। मामला मंगलवार की दोपहर का है जब 20 सदस्यीय टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया और आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी। टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। इस दौरान वह अपने साथ लैपटॉप आदि ले गई।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

































