
👁 5 views Views
धौलाना: गोदाम में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की वजह से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में लगी आग के आगे सभी बेबस दिखाई दिए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
बुधवार की सुबह धौलाना क्षेत्र में गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीर, उद्यमी, व्यापारी एकत्र हुए और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आग को बढ़ने से रोका।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































