
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर पुत्र करतार सिंह निवासी लोधीपुर सोभन गढ़मुक्तेश्वर को पाकिस्तान के नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गढ़ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सरणजीत सिंह गुर्जर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च की शाम करीब 6:45 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप कॉल आया। व्हाट्सएप कॉल पर पाकिस्तान का नंबर था। कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू की और जल्द हत्या करने की धमकी दी। ऐसे में सरणजीत सिंह गुर्जर व उनके परिजनों में भय का माहौल है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||































