
पिलखुवा में गैस किल्लत से उपभोक्ता परेशान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हैंडलूम नगरी पिलखुवा में संचालित गुरु कृपा गैस सर्विस जो नगर में भारत गैस की सप्लाई का कार्य करती है इन दिनों जिस पर प्रत्येक समय गैस बुक होने के बावजूद भी लोगों को गैस न मिलने जैसी गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस विषम परिस्थिति में गैस संचालक आपदा को अवसर में बदलने का कार्य कर रहे हैं जिससे वहां गैस की किल्लत बनी है और बुकिंग किये हुए उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही और यदि गैस मिल जाती है तो उसमें घटतोली की भी समस्या को लेकर लोगों हतास व निराश नजर आ रहे जैसे संचालकों के इस रवैये से उपभोक्ता काफी परेशान हैं और उनका कहना है की सम्बंधित अधिकारी इसकी जांच कर आपूर्ति को सुनिश्चित कर घटतोली की समस्या का भी समाधान कराये।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846































