
एनएसएस के योग शिविर में छात्राओं ने किया योग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कान्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन मे गांव दोयमी में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस में प्रथम सत्र का विषय योग व ध्यान शिक्षा रखा गया।शिविर स्थल पर आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षिका श्रीमती ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने स्वयं सेविकाओं को योग के प्रमुख आसनों का प्रशिक्षण दिया तथा योग आसनों के द्वारा होने वाले लाभ स्वयंसेविकाओं को बताए। श्वास क्रिया ,कपाल भाति क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन गरुड़ासन ,सूर्यनमस्कार ,,पद्मासन ,मत्स्यासन ,भद्रासन, मयूरासन ,गोमुखासन आदि मुख्य आसनों का योग शिविर में योग अभ्यास किया गया। ग्रामीण बच्चों ने भी योग शिविर में हिस्सा लिया।समीक्षा त्यागी ने मानसिक रोगों से बचाव के लिए एक्यूप्रेशर व योगा थेरेपी के बारे में सभी स्वयंसेविकाओं को जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली ने मन-शरीर के संबंधों में सामजंस्य खो दिया है। योग दिमाग को शांत करने, लचीलापन बनाए रखने, शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का का विकास करने और एक एकीकृत व्यक्तित्व विकसित करने में मदद करने के लिए एक उपयोगी और स्वस्थ जीवन शैली है। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीण वासियों के पूर्व में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर ग्रामीण वासियों से सुझावों के विषय में चर्चा की तथा उन्हें उन समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपाय भी प्रस्तुत किये।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































