
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के पिता के निधन पर सीएम ने जताया शोक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी जिला हापुड़ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के पिता के देहांत के बाद रविवार को भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके निवास पर शोक संविधान प्रकट करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के साथ पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने उनके पिताजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें ऐसी उन्होंने वहां श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार एवं संगठन मेरे साथ है मैं इसके लिए संगठन और सरकार का बहुत-बहुत आभारी हूंl
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























