
दहेज की मांग पूरी न होने पर किया प्रताड़ित, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि उसका निकाह 29 नवम्बर 2025 को जनपद बुलंदशहर के निवासी गुलावठी के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी में सभी घरेलु सामान सहित शादी में मायके पक्ष ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालिए दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
उसके बाद वह किसी तरह अपने मायके आ गई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























