
मवेशी चोर गैंग का खुलासा पुलिस ने चार पशु चोर दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने पशु चोर गैंग का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 22 हजार रुपये नकद, थाना बाबूगढ़ से चोरी की गयी एक जिन्दा भैंस व भैंस का बच्चा, दो अवैध तमंचे व कारतूस व दो चाकू तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी व रस्सी आदि बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने थाना बाबूगढ़ व गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से भी पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर में चोरी, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट आदि के तीन दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस के अनुसार हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को नवांदा नहर पटरी से धर दबोचा।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम पुत्र हकीम निवासी ग्राम लोगला थाना अगौता जनपद बुलंदशहर व हाल पता अड्डे के पास ग्राम व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, कामयाब पुत्र इलियास निवासी मौहल्ला वसंतगढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, अमन पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम लोगला थाना अगौता जनपद बुलंदशहर व हाल पता अड्डे के पास ग्राम व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, राजा पुत्र इकराम निवासी अबू बकर मस्जिद के पास स्टेशन रोड मसूरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न स्थानों से मवेशी चोरी कर मीट के कारोबारियों को बेच देते है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























