
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईआईए (IIA) यूथ विंग (IYC) द्वारा एक मंथन मीटिंग सोसाइटी भवन धीरखेड़ा मैं आयोजित की गई। इस बैठक में बिजली विभाग से एई (Exen) सचिन त्रिवेदी, एसडीओ हिमांशु सचान एवं जेई अजीत कुमार व विकास बाबू बिजली अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी उद्यमियों को बिजली बिल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी तथा उनसे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही, इंडस्ट्रियल एरिया में किए गए कार्यों—जैसे तारों का परिवर्तन, खंभों का प्रतिस्थापन एवं फीडरों को दो भागों में विभाजित करना—के बारे में अवगत कराया, ताकि उद्यमियों को सुचारू एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में बिजली से संबंधित समस्याओं को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
यह बैठक चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सी ई सी मेंबर राजेंद्र गुप्ता ने उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शांतनु सिंगल, लवलीन (सचिव), सौरव अग्रवाल (ट्रेजरर, IIA), वैभव गुप्ता (कैप्टन, IYC), मुदित बंसल (वाइस कैप्टन, IYC), राजीव, आयुष गर्ग, कपिल,अक्षय, माधव सिंगल,भुवन,गर्वित, गोपाल, सुरजीत,प्रशांत,अक्षत, आयुष, सुनील जैन, प्रशांत मित्तल, सचिन , राजीव , विभोर अग्रवाल सहित अन्य उद्यमी भी उपस्थित रहे।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























