
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की ईदगाह रोड के हालात बेहद खराब है यहां पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। सड़क पर भले ही मिट्टी डालदी है लेकिन अभी भी जगह-जगह गड्ढे की स्थिति बनी हुई है जिसमें बारिश के कारण पानी भर गया है। ऐसे में ईद के पर्व के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि यह मार्ग ईदगाह गेट से हापुड़ शहर ईद का तक जाता है जिससे बड़ी संख्या में लोगों को गुजरना होता है। क्षेत्र वासियों ने टूटी सड़क से परेशान होकर लापरवाह अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है और बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नमाज अदा करने के लिए आने-जाने वाले लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने वाले लोगों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























