
गंभीर चोटों के कारण हुई राजपाल की मौत, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजपाल की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजपाल की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई थी। ऐसे में हत्या का मामला मानते हुए जांच जारी है।
बुधवार को राजपाल का शव कब्रिस्तान के पास अल्युमिनियम तारों पर पड़ा था। शव खून से लथपथ था जिसकी गर्दन भी तारों में फंसी थी। सिर और शरीर पर गहरी चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गंभीर चोट लगने से राजपाल की मौत हुई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























