
जुगाड़ तकनीक पर आधारित ओवरलोड जुगाड़ पर जानलेवा सफर, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में जमकर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। अब एक ओवरलोडेड जुगाड़ में लदे सामान के ऊपर बैठकर एक व्यक्ति जानलेवा सफर करता हुआ नजर आया। यह मामला हापुड़ की गढ़ रोड का है जहां देवनंदनी फ्लाईओवर से गुजर रहे एक जुगाड़ में ओवरलोड सामान लदा हुआ है जिसके ऊपर बैठकर एक व्यक्ति जानलेवा सफर करता हुआ नजर आ रहा है। यह जुगाड़ कई चौराहों से होकर गुजरा लेकिन किसी भी यातायात पुलिसकर्मी ने इसे रोकने की ज़हमत तक नहीं उठाई जिसकी वजह से इस तरह के वाहनों के संचालन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ते हैं जिनके ब्रेक भी जुगाड़ तकनीक पर आधारित हैं। पुलिसकर्मियों को इस तरह के वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867
























