
गन्ना विकास परिषद धौलाना एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने कन्दौली में किसानों को किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना परिषद धौलाना एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के गन्ना किसानो को जागरूक करने के लिये बंसतकालीन गन्ना बुवाई के अन्तर्गत गॉव कन्दौली में किसान गोष्ठी आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परिषद धौलाना द्वारा की गयी। इस अवसर पर प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी इफ्को, सत्यदेवी सिंह, ए.पी.ओ धौलाना व चीनी मिल ब्रजनाथपुर से चन्द्रवीर सिंह प्रबन्धक (गन्ना) एवं कन्दौली ग्राम के कृषक के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें किसानो को गन्ना बीज बदलाव हेतु नई स्वीकृत गन्ना प्रजाति जैसे को0 0118, को०शा0 18231 व को.लख. 16202, को. लख. 14201 को.शा 98014 आदि की बुवाई एवं गन्ने में लगने वाले रोग (लाल संडन), कीट चोटी बेधक एवं उनके उपचार आदि की जानकारी साझा की गयी, साथ ही कृषको को इफ्को के द्वारा तैयार उत्पादो की जानकारी दी तथा इफ्को के क्षेत्राधिकारी द्वारा इफ्को द्वारा तैयार तरल डी.ए.पी., नैनो एंव डोन द्वारा स्प्रे की जानकारी दी गयी जो समिति में उपलब्ध है कृषक भाई समिति से तरल डी.ए.पी. एवं ननौ प्राप्त कर सकते है एवं कृषको को कम लागत में अधिक ऊपज लेने के लिये सूझाव दिये गये साथ ही सहःफसल की बुवाई हेतु कृषको को प्रोत्साहित किया गया एवं गन्ना उत्पादन में वृद्धि हेतु गन्ना बुवाई की विधि ट्रेन्च विधि, रिंग पिट विधि, पेड रॉ आदि के महत्व की जानकारी दी गयी। इस मौके पर उपरोक्त के आलावा ग०वि०प० धौलाना से गन्ना पर्यवेक्षक अमरेश सिंह, अभिषेक सिंह, विशाल, पंकज, आदेश एवं सुरेन्द्र व चीनी मिल अधिकारी भी मौजूद रहे है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























