
बिजली का बिल ठीक न होने से परेशान उपभोक्ता ने किया 26 मार्च को आत्मदाह का ऐलान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी निवासी अमित गर्ग पिछले पांच महीने से बिजली का बिल ठीक कराने के लिए परेशान है। अब उन्होंने 26 मार्च को कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह करने का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने हापुड़ के जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। अमित कुमार गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाया था। 2025 के अंत में उनके मीटर बदलने के बाद से बिल गड़बड़ा गया। बिल में समस्या आ रही है। उन्होंने एसडीओ तृतीया के कार्यालय में खूब शिकायत की लेकिन राहत नहीं मिली। अधिशासी अभियंता अधीक्षण अभियंता से भी शिकायत की। वह डीएम, मंडलायुक्त से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने 26 मार्च को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने का ऐलान किया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























