
हापुड़ गन्ना समिति के चेयरमैन से 28 लाख रुपए की ठगी, तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी से जमीन हड़पने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में चेयरमैन ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुणाल चौधरी ने बताया कि श्यामपुर निवासी बलजीत सिंह ने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा दिया और 28 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए लेने के बाद भी ना तो जमीन दिलाई और ना ही रुपए वापस किए। बार-बार पैसे मांगने पर बलजीत और उसके बेटों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। कुणाल चौधरी ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद देहात थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























