
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित बाईपास के पास मंगलवार की देर रात गाड़ी का टायर अचानक पंचर होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान कार में सवार तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के रहने वाले मजदूर कार में सवार होकर काम के सिलसिले में हरियाणा जा रहे थे। जैसे वह ततारपुर बाईपास के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो गया। गाड़ी सामने चल कैंटर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी में सवार हसनपुर निवासी 24 वर्षीय विकास, 60 वर्षीय मनवाती, 23 वर्षीय पार्वती, 32 वर्षीय मीना, 50 वर्षीय सतीश, 8 वर्षीय हिमांशी, 3 वर्ष ललिता, 1 वर्षीय प्रज्ञा और 20 वर्षीय होजराज सिंह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























