
हादसे में घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल हुई गांव पसवाड़ा निवासी सर्वेश की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सर्वेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मंगलवार को पसवाड़ा गांव निवासी सत्य प्रकाश अपनी पत्नी सर्वेश के साथ बहादुरगढ़ गए थे जहां से दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























