
नवादा के प्राथमिक विद्यालय का बदला स्वरूप
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करते हुए, हापुड जनपद के गांव नवादा स्थित प्राथमिक विद्यालय के भौतिक सुंदरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ।परिणाम फाउंडेशन एवं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से विद्यालय को एक आधुनिक और आकर्षक रूप दिया गया है।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रितु तोमर, उज्जीवन बैंक की रीजनल मैनेजर श्वेता, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती रुखसार एवं पूर्व ग्राम प्रधान राजपाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व प्रेसिडेंट अशोक ग्रोवर एवं पूनम ग्रोवर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘सरस्वती वंदना’ और ‘स्वागत गीत’ से हुआ। इसके पश्चात, बच्चों ने ‘बेटी बचाओ’ विषय पर आधारित एक अत्यंत मार्मिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे देखकर वहां मौजूद अतिथियों और अभिभावकों की आँखें नम हो गईं। बीएसए रितु तोमर ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
प्रशंसा और आभार:
विद्यालय की कायाकल्प परियोजना मुख्य रूप से श्रीमती अंजू के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिनकी मेहनत से विद्यालय का स्वरूप बदला है। कार्यक्रम का कुशल संचालन राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. रेणु ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापन दिया।
लोकार्पण के पश्चात फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बच्चों और अभिभावकों को स्नैक्स एवं उपहार भेंट किए गए। इस गौरवशाली क्षण में श्रीमती शीतल सैनी ने अपना विशेष सहयोग दिया।आज के कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता रीजनल मैनेजर उज्जीवन बैंक, हापुड़,श्री उदय श्रीवास्तव मुख्य शाखा प्रबंधक उज्जीवन बैंक, हापुड़ श्री राजीव सोलंकी, मोहित शर्मा, मानसी, प्रियंका, मोहित कुमार, पंकज कुमार, गजेंद्र सिंह,विवेक तिवारी, मौ.अफजल,मोहित अग्रवाल,वरुण कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926

























