
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की किठौर रोड पर स्थित गांव टियाला के पास गैस सिलेंडर के लिए कतार में खड़े लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाया। इसके बाद हालातों को सामान्य कराया। पुलिस-प्रशासन ने कहा कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी को नियम अनुसार गैस का वितरण होगा।
आपको बता दें कि गांव ट्याला के पास गैस एजेंसी पर पंक्ति में लगे उपभोक्ताओं को जब काफी देर हो गई तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। इससे आने-जाने वाले वाहनों के पहिएं थम गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























