
एक साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, होठ चबाए और गाल फाड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों के झुंड ने गांव सलाई में भट्टे पर काम करने वाले मजदूर परिवार के एक साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने बच्चे के होठ चबा लिए। चेहरे पर दातों से हमला किया। बच्चा बिलखता रहा जिसके बाद परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और वैक्सीन लगवाई जहां से बालक को मेरठ रेफर कर दिया है।
संभल के रहने वाले अजय अपनी पत्नी और 1 साल के बेटे आकाश के साथ ईंट-भट्टे पर रहते हैं। अजय ने बताया कि बुधवार को वह काम में जुटे थे। तभी उनकी पत्नी भी 1 साल के बेटे आकाश को छोड़कर किसी काम में लग गई। इसी बीच आवारा कुत्तों का झुंड आया जिसने खाट पर बैठे आकाश को नीचे खींच लिया और उसे नोचना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और कुत्तों के चुंगल से बच्चे को बचाया। कुत्तों ने बच्चे के गाल को भी दातों से फाड़ दिया। परिजन किसी तरह बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ उसे वैक्सीन लगी। बच्चे को फिलहाल मेरठ रेफर कर दिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


























