
👁 30 views Views
गैस एजेंसी पर लोगों को समझाते कोतवाल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति दिखाई दी तो सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाल विनोद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ गैस एजेंसी पर पहुंचे और लोगों को समझाया। अपील की कि पैनिक ना हो।
बुधवार को हापुड़ कोतवाल विनोद कुमार पांडे पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे और पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील की कि कोई भी अफवाहों पर ध्यान ना दे और पैनिक की स्थिति पैदा ना करें। पर्याप्त मात्रा में गैस और पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012



























