
घरेलू गेस सिलेंडर के लिए लगी लम्बी लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। नौकरी और व्यापार करने जाने वाले लोग सुबह ही घरेलू सिलेंडर पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपना-अपना काम छोड़कर लोग गैस सिलेंडर के लिए धक्के खा रहे हैं।
एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर पाने वालों की लाइन अधिक होने के कारण परेशानी हो रही है। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं जो पिछले तीन दिनों से धक्के खाने को मजबूर हैं। लंबी-लंबी कतारों में लगकर लोग अपनी बारी का घंटों तक इंतजार कर रहे हैं। एजेंसियों पर गैस सिलेंडर की मारामारी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं ने इसके समाधान की मांग की है।
अब तापमान भी बढ़ने लगा है। ऐसे में गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग घरेलू सिलेंडर पाने के लिए परेशान दिख रहे हैं। कई तो ऐसे हैं जो लंबी-लंबी लाइन देखकर वापस लौट रहे हैं और अगले दिन सुबह-सुबह पहुंचकर पंक्ति में खड़े हो जाते हैं।
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ का कहना है कि सभी एजेंसी और पेट्रोल पंप पर आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जनपद हापुड़ में गैस और ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है। किसी प्रकार की पैनिक की स्थिति नहीं है। घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और ना ही पेट्रोल-डीजल की कमी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























