
पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी शिवम लोधी को मिली जमानत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग के मामले में नामजद मुख्य आरोपी शिवम लोधी को जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
आरोपी शिवम लोधी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता के अनुसार जमानत याचिका पर जिला जज कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें जिला शासकीय अधिवक्ता और मुकदमे के वादी पूर्व मदन चौहान के निजी अधिवक्ता ने जमानत का कड़ा विरोध किया। इसके बावजूद अदालत ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद शिवम लोधी की जमानत मंजूर कर ली।
बते चलें कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बागड़पुर क्षेत्र से गढ़ चौपला निवासी शिवम लोधी और रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शुभम भाटी को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान शिवम लोधी के पास एक पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे। इस मामले में 24 फरवरी को शुभम भाटी को जमानत मिल चुकी है। तीसरा आरोपी सूरज चौहान अभी भी फरार है जिसपर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























