
बाबूगढ़ में हुए हादसे में घायल एक और युवक ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के पास 4 मार्च की दोपहर अनियंत्रित बाइक बिजली के खंबे की चपेट में आ गई थी। सड़क हादसे के दौरान 24 वर्षीय सुबोध की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 24 वर्षीय विशाल शर्मा उर्फ चीनू ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में मातम छा गया। चीनू की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने सोमवार को गमगीन माहौल में ब्रजघाट पर चीनू का अंतिम संस्कार किया।
आपको बता दें कि घटना होली की है जब 4 मार्च की दोपहर गांव मुजफ्फरनगरा निवासी सुबोध अपने गांव के दोस्त विशाल शर्मा उर्फ चीनू, अंकित व सौरव के साथ दो बाइकों पर सवार होकर मेरठ के गांव नंगली निवासी एक दोस्त के यहां होली की बधाई देने के लिए गए थे। एक बाइक पर सुबोध और चीनू जबकि दूसरी बाइक पर अंकित और सौरभ सवार थे। लौटते समय दोपहर करीब 2:00 बजे गांव मुजफ्फरा बागड़पुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई जिसमें सुबोध व चीनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में ले जाते समय सुबोध की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि चीनू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मेरठ में रविवार की देर रात उपचार के दौरान चीनू की भी मौत हो गई। चीनू के पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। उनकी मौत पर उनकी मां अलका शर्मा व बहन पूजा शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





























